समाज सेवा में अग्रणी श्री नितीनजी ओस्तवाल बने जय आनंद ग्रुप, पुणे के नए अध्यक्ष !
पुणे, समाज सेवा में हमेशा आगे रहने वाले श्री नितीनजी हरकचंदजी ओस्तवाल को जय आनंद ग्रुप, पुणे की आम सभा में सर्वसम्मति से वर्ष २०२५-२६ के लिए अध्यक्ष चुना गया है।
श्री नितीनजी ओस्तवाल श्री वर्धमान श्वेतांबर स्थानकवासी जैन संघ, पुणे के सह कोषाध्यक्ष और जैन कॉन्फ्रेंस पंचम जोन के उपाध्यक्ष जैसे कई अन्य संगठनों में भी सक्रिय हैं।
श्री नितीनजी ओस्तवाल ने श्री गणेशजी कटारिया को कार्यकारी अध्यक्ष, श्री आनंदजी कोठारी को सचिव और श्री दिलीपजी धोका को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। ये सभी पदाधिकारी पिछले चार साल से संस्था के विभिन्न पदों पर काम कर रहे थे।
यह जय आनंद ग्रुप का 31वां वर्ष है। ‘संगठन-सेवा-सहयोग‘ के उद्देश्य के साथ, यह संस्था धार्मिक, सामाजिक, शैक्षिक और पर्यावरण के क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम कर रही है।