पुणे में शाकाहार और समाजसेवा के लिए समर्पित व्यक्तियों को मिला सम्मान !’
पुणे: हाल ही में पुणे में ‘नवचैतन्य सामाजिक संस्था’ द्वारा एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह वाणी भूषण प्रशांत ऋषिजी महाराज साहेब, मधुरकंठी विजयस्मिताजी और करुणा श्री जी महाराज साहेब के सानिध्य में आयोजित हुआ।
समारोह में कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों को भी उनके अतुलनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया, जिनमें शामिल हैं :
समाज शिरोमणि : प्रसिद्ध शाकाहार प्रचारक डॉ. कल्याण गंगवाल !
खानदेश-शिरोमणि : ज्येष्ठ समाजसेवी सुभाषजी ललवाणी !
ज्ञानरत्न पुरस्कार : धर्म प्रचारक प्रबोधनकार पंकजजी शहा !
तपशिरोमणि पुरस्कार: तपगंगोत्री, आयंबिल आराधिका मीराबाई लूनिया !
समाज भूषण पुरस्कार : जैन कॉन्फ्रेंस के पूर्व राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष सागरजी सांखला !
समाज भूषण पुरस्कार : जैन कॉन्फ्रेंस पंचम ज़ोन के अध्यक्ष नितिनजी बेदमुथा !
समाज भूषण पुरस्कार : साधना सदन के ट्रस्टी नितिनजी ओस्तवाल !
समारोह के प्रमुख अतिथियों में जैन कॉन्फ्रेंस भवन निर्माण के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. अशोकजी पगारिया, पंचम ज़ोन के अध्यक्ष नितिनजी बेदमुथा, उपाध्यक्ष सुवालालजी बोरा, भाजपा नेता सुरेशजी गादिया और दापोडी संघ के अध्यक्ष दिलीपजी भंसाली शामिल थे। समारोह की अध्यक्षता नवचैतन्य सामाजिक संस्था की अध्यक्षा अनिताजी नहार ने की।
इस अवसर पर डॉ. कल्याणजी गंगवाल ने अपने 90 मिनट के संबोधन में शाकाहार, संस्कार, धर्म आराधना और जीवन शैली के महत्व पर अपने अनुभव साझा किए। संस्था की अध्यक्षा अनिताजी नहार ने प्रस्तावना के साथ भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। पूज्य प्रशांत ऋषिजी ने डॉ. साहब के जीवन की सराहना करते हुए सभी पुरस्कार प्राप्त विभूतियों को अपनी शुभकामनाएं और मंगल आशीर्वाद प्रदान किए। कार्यक्रम का संचालन पूनमचंद पीएम जैन ने किया और गुरु भगवंतों के मांगलिक से समारोह का सफल समापन हुआ।