बॉलीवुड थीम ने दिखाए अपने जलवे!
पुणे, जीतो पुणे चैप्टर के चेयरमैन इंद्रकुमार छाजेड़, चीफ सेक्रेटरी दिनेश ओसवाल के नेतृत्व में होटल शेरेटन में आज सुबह 7:30 बजे से 9:30 बजे तक चली इस मीटिंग में मेंबर्स ने न केवल बिजनेस के बारे में चर्चा की, बल्कि अनूठे ‘बॉलीवुड थीम’ और शाहरुख खान के डायलॉग्स पर आधारित बिजनेस 30 सेकंड का भी खूब लुत्फ उठाया।
आज के मीटिंग में में 11 करोड़ 54 लाख का कारोबार जेबीएन के साथियों को दिया गया। 60 रेफरल पास हुए । 11 वन टू वन हुए। 2 विजिटर्स उपस्थित थे। अमोल शाह का एजुकेशन स्लॉट शानदार हुआ। अर्बेकल स्टूडियो के आर्किटेक जय खींवसरा का बिजनेस प्रेजेंटेशन बहुत ही उत्कृष्ट था। बेस्ट 30 सेकंड प्रेजेंटेशन के हकदार रहे, प्रियंका जैन, रोहन शाह एवं जेसल शाह। बेस्ट अटायर कुशल चौहान ने प्राप्त किया !