जैन समाज का भव्य तप महोत्सव संपन्न !

श्रद्धा और साधना का अद्भुत संगम- देवलाली में गूंजा आत्मशुद्धि का स्वर !

देवलाली, नासिक, श्री ऑल इंडिया श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस, चतुर्थ जोन, महाराष्ट्र प्रांत के तत्वावधान में एक अत्यंत भावपूर्ण और आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह पावन अवसर था — **श्रुताचार्या साध्वी डॉ. मुक्तिप्रभाजी म.सा. और वरिष्ठ प्रिया साध्वी डॉ. दिव्यप्रभाजी म.सा.* के १० वे स्मृति दिन के अवसर पर एवं संथारा साधिका वात्सल्यमूर्ति पूज्य दर्शनप्रभाजी म.सा.* के प्रथम मासिक स्मृति निमित्त **१०८ आयंबिल तप महोत्सव* संपन्न हुआ।

यह भव्य आयोजन श्री लोगस्स सुत्र आराधना केंद्र, देवलाली में रविवार, दि. २२ फरवरी को संपन्न हुआ।

इस पवित्र तप महोत्सव में अनेक पूज्य साध्वियों ने मिलकर आयंबिल तप की आराधना की —

पू. योगसाधनाजी म.सा., पू. उत्तमसाधनाजी म.सा., पू. अपूर्वसाधनाजी म.सा., पू. विरतिसाधनाजी म.सा., पू. श्रुतसाधनाजी म.सा., पू. स्वरूपसाधनाजी म.सा., पू. विश्वाससाधनाजी म.सा., पू. सफलदर्शनाजी म.सा. तथा अन्य साध्वी वृंद ने मिलकर इस महोत्सव को और भी दिव्य बना दिया।

कार्यक्रम में प.पू. प्रमोदमुनीजी म.सा., प.पू. अनुपमाजी म.सा. और प.पू. योगसाधनाजी म.सा. के प्रेरणादायी प्रवचन हुए, जिनमें उन्होंने आयंबिल तप साधना के महत्व को हृदयस्पर्शी शब्दों में उजागर किया। श्रोताओं के मन पर इन प्रवचन की गहरी छाप पड़ी।

 सम्मान और स्वागत का आत्मीय क्षण

कार्यक्रम में जैन कॉन्फ्रेंस चतुर्थ जोन के प्रांतीय अध्यक्ष मोहनलाल लोढ़ा इनका सत्कार नासिक रोड श्री संघ के संघपति किरण झाझीवाला, डॉ. मंडलेचा, शांतिलाल अलिसाड, अशोकमाई कटारिया आदि के हस्ते स्वागत किया गया।

श्रीमती चंदाबाई बाफना के हस्ते सौ. लताबाई मोहनलाल लोढ़ा  का विशेष सत्कार किया गया।

सभी सहभागी तपस्वियों को जैन कॉन्फ्रेंस की ओर से नोटबुक वितरित की गईं। भोजन, प्रभावना और लकी ड्रॉ की व्यवस्था के लिए सौ. लताबाई मोहनलाल लोढ़ा ने सराहनीय सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम में विश्राधाम भोजनालय के राष्ट्रीय अध्यक्ष *कांतीलाल चोपड़ा, प्रांतीय महामंत्री शांतिलाल दुगड़, सहकोषाध्यक्ष हेमराज खाबिया, नासिक जिलाध्यक्ष नंदलाल शिंगवी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सुत्रसंचालन लालाभाई लुणावत और लोकेश पारख ने किया। अंत में मोहनलाल लोढ़ा ने सभी उपस्थितजन का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment