पुणे, जैन समुदाय में विवाह योग्य लडका और लड़की के विवाह की व्यवस्था करने का काम करने वाली जैन कल्याणम संस्था का 9वा स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। यदि पारिवारिक व्यवस्था को जीवित रखना है तो विवाह संस्था को सही होना होगा। सही वर-वधू का मिलन कराने का काम करने वाली एजेंसी विश्वसनीय होनी चाहिए। इस कार्य में पारदर्शिता बहुत जरूरी है। और जैन कल्याणम संस्था इस कसौटी पर खरी उतरी है। इन शब्दों के साथ उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने इस अवसर पर जैन कल्याणम के कार्य की सराहना की।

Leave a Comment