“रक्त की हर बूंद, एक जीवन की नई सुबह बन जाती है..!”
पुणे, बीस साल पहले जिस इंसान ने अपनी करुणा से समाज सेवा की एक अमिट लकीर खींची थी, आज भी उसकी याद हजारों दिलों में जिंदा है। श्रद्धेय श्री राकेश देवीचंद जैन की बीसवी स्मृति को नमन करते हुए पूना हॉस्पिटल अँड रिसर्च सेंटर और श्री जिन कुशल सेवा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आज 47वें रक्तदान शिबिर का भावपूर्ण आयोजन किया गया, जिसमें 101 रक्तदाताओं ने बिना किसी स्वार्थ के अपनी रगों से मानवता के लिए रक्त प्रवाहित किया।
