जन्माष्टमी पर 333 गोकुलवासियों ने किया रक्तदान, सैकड़ों को मिला जीवनदान !

पुणे, श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ और गौतम निधी फाऊंडेशन, कोंढवा द्वारा जन्माष्टमी के पावन अवसर पर एक भव्य तीन दिवसीय रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में 333 गोपाल भक्तों ने आगे आकर रक्तदान किया, जिससे सैकड़ों जरूरतमंद लोगों को नया जीवन मिला है।

यह आयोजन गौतम नाबरिया के नेतृत्व में और अध्यक्ष दिलीप कटारिया एवं सेक्रेटरी अभिजीत डुंगरवाल के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस नेक कार्य में पी. एस. आई. रक्तपेढी का विशेष सहयोग रहा।

इस शिविर को सफल बनाने में डॉ. अंकिता लोढ़ा, अंकिता शिंगवी, संतोष लुणावत, दिलीप लुंकड, शांतिलाल चोरडिया, अनिल धाडिवाल, महावीर टाटिया, दिलीप दुगड, उद्धव चौधरी, शांतिलाल धोका, रूपेश सुराणा और प्रेमसुख बोगावत ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

गौतम निधी फाऊंडेशन ने इस वर्ष विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित करके कुल 3500 रक्त की थैलियाँ (यूनिट्स) इकट्ठा की हैं, जो कि एक सराहनीय कार्य है। इस प्रयास से कई गंभीर मरीजों की जान बचाई जा सकी है।

Leave a Comment