
राजनांदगांव, अखिल भारतीय समरथ जैन श्रावक संघ, मालेगाँव की छत्तीसगढ़ शाखा के तत्वाव tvधान में युगांतर स्कूल, राजनांदगांव की भव्य धरा पर आयोजित 10 दिवसीय आवासीय बाल संस्कार शिविर – 2025 का सानंद समापन हुआ। परम पूज्य गुरुदेव उत्तमचंदजी म.सा. एवं गुरुनी मैया कंचन कवरजी म.सा. एवं विमल कवरजी म.सा. की अनंत कृपा से यह शिविर 30 मई, 2025 से 8 जून, 2025 के मध्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस शिविर में 300 छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिन्होंने जैन धर्म के संस्कारों और जीवन मूल्यों की शिक्षा प्राप्त की। शिविर समिति के प्रीतेशजी कटारिया और राखीजी संचेती के कुशल मार्गदर्शन में, कुल 45 शिक्षकों ने छात्रों को पढ़ाने में अपना बहुमूल्य योगदान दिया
आभार व्यक्त और महत्वपूर्ण संदेश
शिविर के सफल समापन पर आयोजकों ने सभी सहयोगियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। “संघ मेरा है, मैं संघ का हूँ” के सूत्र को आत्मसात करते हुए, यह आवासीय शिविर पूर्णतः सफल रहा।
समय के सदुपयोग पर बल देते हुए प्रेरणा दी गई: “वक्त आपका है, चाहे तो सोना बना लो, और चाहे तो सोने में गुजार लो।” आयोजकों ने सभी सहयोगियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके सहयोग के बिना यह असंभव था। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संघ सभी के साथ से जयवंत था, जयवंत है और आगे भी जयवंत रहेगा। अंत में, पालकों का विशेष रूप से साधुवाद किया गया जिन्होंने अपने बच्चों को शिविर में भेजकर आयोजकों पर विश्वास जताया।