श्री आदिनाथ भक्तामर हीलिंग फाउंडेशन के अनुष्ठान से गूंजा पुणे, भक्ति ने रचा वर्ल्ड रिकॉर्ड !

पुणे, शनिवार 14 नवंबर 2026 की सुबह कोंढवा स्थित पुष्कर धाम के लिए एक अविस्मरणीय सुबह बनकर आई। जब सैकड़ों श्रद्धालुओं के कंठ से एक साथ, एक स्वर में भक्तामर स्तोत्र की पवित्र ध्वनि गूंजी, तो वातावरण भक्ति, शांति और दिव्यता से भर उठा। घोर तपस्वी राष्ट्रसंत प. पू. श्री नरेश मुनिजी म.सा. (आदि-ठाणा 6) तथा वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर श्री निकुंज गुरुजी के मंगल आशीर्वाद से, श्री आदिनाथ भक्तामर हीलिंग फाउंडेशन, पुणे द्वारा आयोजित भव्य भक्तामर अनुष्ठान ने मानसिक आरोग्य के संकल्प के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड का गौरवशाली कीर्तिमान स्थापित कर दिया।

Leave a Comment