जीतो अपेक्स की ओर से 24 अगस्त से 5 सितंबर के बीच ‘जेपीएल’ का पहला सीज़न !
पुणे, श्रीलंका में आयोजित होने वाली ‘जीतो प्रीमियर लीग’ (JPL) क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए पुणे की आधिकारिक टीम ‘पुणे पेशवाज’ का भव्य अनावरण द कोरिंथियन्स रिसॉर्ट क्लब में उत्साह और उमंग के माहौल में संपन्न हुआ। जीतो अपेक्स की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता का पहला सीज़न 24 अगस्त से 5 सितंबर के बीच श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में खेला जाएगा। इस प्रतियोगिता में पुणे पेशवाज टीम पुणे का प्रतिनिधित्व करेगी और क्रिकेट के इस महत्वपूर्ण मंच पर अपनी दमदार छाप छोड़ने का प्रयास करेगी।
