नासिक, नासिक जिला जैन सांस्कृतिक कला फाउंडेशन और ऑल इंडिया जैन कॉन्फ्रेंस (चतुर्थ झोन) के संयुक्त तत्वावधान में वर्ष 2025 को विदाई और नववर्ष 2026 के स्वागत हेतु एक भव्य ‘जैन सांस्कृतिक महोत्सव’ का आयोजन किया गया। पंचवटी स्थित हनुमानवाड़ी के धनदाई लॉन्स में बुधवार रात आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में जैन और माहेश्वरी परिवारों ने सह-परिवार शिरकत की।