जामखेड में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आनंद भंडारी ने उल्लेखनीय शब्दों में कहा –
“हमने अब तक भगवान को नहीं देखा, लेकिन अगर इंसान के रूप में भगवान को देखना हो, तो वह हैं संजय कोठारी।”
प.पू. चारुप्रज्ञाजी म.सा. आदी ठाणा २ की प्रेरणा से..
जैन कॉन्फरन्स चतुर्थ झोन, दिल्ली और कोठारी प्रतिष्ठान, समर्थ हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में होनहार और जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए वहियों (कॉपी) के वितरण का कार्यक्रम बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस पहल के अंतर्गत जामखेड क्षेत्र के ३५० विद्यार्थियों को प्रत्येक को दो क्वायर बुक भेंट की गईं।
कार्यक्रम की अध्यक्ष जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आनंद भंडारी ने की।