MFCL के माध्यम से मार्केट यार्ड के युवा व्यापारियों ने वारी यात्रियों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ !

पुणे, आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर पंढरपुर की ओर जा रहे वारी यात्रियों के लिए पुणे मार्केट यार्ड के युवा व्यापारियों ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाई है। MFCL के माध्यम से इन व्यापारियों ने यात्रियों को आवश्यक वस्तुएं वितरित कीं। इसमें 1000 चप्पलों के जोड़े, 1500 तौलिए और 300 स्टील के बर्तन शामिल थे।

इस अवसर पर कृषि उत्पन्न बाजार समिति, पुणे के सचिव डॉ. राजाराम धोंडकर और मार्केट यार्ड पुलिस स्टेशन की वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक पाटील मैडम विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ वरिष्ठ और युवा व्यापारी भी बड़ी संख्या में इस सामाजिक पहल में शामिल हुए।

इस जनहितकारी कार्य का आयोजन कुणाल ओस्तवाल, सचिन रायसोनी, मुकेश गोयल, जतिन शाह, सुदर्शन भंडारी और कमलेश गोयल ने मिलकर किया था। उनके इस प्रयास की हर स्तर पर सराहना हो रही है

Leave a Comment