पुणे, जीतो पुणे चैप्टर के चेयरमैन इंद्रकुमार छाजेड़, चीफ सेक्रेटरी दिनेश ओसवाल के नेतृत्व में होटल शेरेटन में आज सुबह 7:30 बजे जेबीएन मीटिंग हुई। पुणे चैप्टर में 6 करोड़ 61 लाख का कारोबार जेबीएन के साथियों को दिया गया। 49 रेफरल पास हुए । 13 वन टू वन हुए। 5 विजिटर्स उपस्थित थे। जीतो नेशनल मेंटरशिप कन्वेनर डॉ पंकजजी जैन का एजुकेशन स्लॉट शानदार हुआ। क्यूबिक ग्लोबल के प्राचीजी जैन एवं प्लैटिनम ग्रुप के करणजी जैन का बिजनेस प्रेजेंटेशन बहुत ही उत्कृष्ट था।