आलंदी – पुणे, ज्योतिष और ऑकल्ट साइंस के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए आलंदी, पुणे के अतुल लोढ़ा को एक प्रतिष्ठित सम्मान मुंबई में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया। ‘द ओकल्ट एकेडमी’ दिल्ली द्वारा दिए जाने वाले इस प्रतिष्ठित पुरस्कार में, ज्योतिष, ऑकल्ट साइंस के क्षेत्र में किए गए कार्यों की गहनता से समीक्षा की जाती है।
यह समारोह होटल सी प्रिंसेस, जुहू, मुंबई में आयोजित किया गया, जहाँ ‘द ओकल्ट एकेडमी’ ने अपनी एक पुस्तक का विमोचन भी किया और साथ ही पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में इंडियन ऑथर्स एकेडमी के प्रमुख मनीष और श्वेता समोता उपस्थित थे, जबकि जानी-मानी अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित थी ।

इस अवसर पर, विभिन्न श्रेणियों में उन व्यक्तियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने ज्योतिष और ऑकल्ट साइंस में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। इस पुरस्कार के लिए आवेदकों को अपने अब तक के कार्य का विस्तृत विवरण, क्लाइंट टेस्टिमोनियल और रिवेन्यू से संबंधित प्रमाण प्रस्तुत करने होते हैं। एकेडमी की टीम इन सभी डॉक्यूमेंट्स की जांच करती है और उसके बाद योग्य उम्मीदवार का चयन कर उन्हें संबंधित श्रेणी में सम्मानित करती है।

उल्लेखनीय है कि, ‘एम्परर क्लब अवार्ड’ की श्रेणी में केवल अतुल लोढ़ा को सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मुख्य अतिथि हेमा मालिनी के कर-कमलों द्वारा अतुल लोढ़ा को प्रदान किया गया। यह सम्मान आपके ज्योतिष और ऑकल्ट साइंस में जो उन्होंने वर्षों से अपना योगदान दिया है, उस परिश्रम, समर्पण का प्रमाण है।
आप भविष्य में भी ऐसे ही सफलता अर्ज करते रहे यही जैन परम्परा परिवार की ओर से आपको हार्दिक शुभकामनाएं । आपके अतुलनीय योगदान का कारवां यूं ही चलता रहे !