१ जुन से होंगा देश के सबसे बडे स्वस्थ्य जागरूकता अभियान का शुभारंभ !

जिन रिफ्लेक्सोलॉजी दिन से योग दिन तक का अभियान!

७ राज्यों के २१ शहरों में २३ सेमीनार का आयोजन !

इन सेमीनारों का शुभारंभ जिन रिफ्लेक्सोलॉजी दिवस १ जुन को सुबह ९ बजे से ११ बजे महावीर इंटरनेशनल शाहदरा केंद्र, दिल्ली द्वारा आयोजित किया गया है।

समापन २९ जुन को चैन्नई में—

एक से २१ जुन तक चलने वाले हेल्थ अवेरनेस एंड लाईफ चेंजिग सेमीनारों के इस महाअभियान का समापन २९ जून को महावीर इंटरनेशनल, नोर्थ टाउन चैन्नई में संपन्न होगा।

इस अवसर पर दो दिवसीय निःशुल्क जिन रिफ्लेक्सोलॉजी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन भी किया गया है।

देश के सबसे बडे स्वस्थ्य जागरूकता अभियान का शुभारंभ १ जुन से जिन रिफ्लेक्सोलॉजी दिन से योग दिन तक का अभियान

७ राज्यों के २१ शहरों में २३ सेमीनारों का आयोजन

बीमारी का इलाज करने से बेहतर है बीमारी हमारे जिवन में आये ही नहीं.

आम लोगों को बीमरियों से बचाव के उद्देश्यों की पूर्ति करने इन्टरनेशनल रिफ्लेक्सोलाजी जिन एसोसिएशन प्रति वर्ष जिन रिफ्लेक्सोलॉजी दिवस से अंतर्राष्ट्रिय योग दिवस तक स्वास्थ्य जागरूकता के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करता है इसी कड़ी में इस वर्ष १ जून से २१ जून तक के २१ दिनों में २२ शहरों में २३ स्वास्थ्य जागरूकता सेमीनारों का आयोजन करने जा रहा है।

हजारों रोगियों पर अनुसंधानात्मक कार्य करने के बाद यह निष्कर्ष निकला कि बड़ी से बड़ी बीमारी चाहे वो हृदय रोग हो फिर किडनी फैल, चाहे पैनिक स्पॉंडिलाटिस हो या फिर पार्किनसंस, इन सबका मुल कारण अव्यवस्थित जीवन शैली ही है। भविष्य में होने वाली गंभीर बीमारियों से आम नागरिकों को बचाने के लिये इन सेमिनारों का आयोजन किया गया है।

इंटरनेशनल रिफ्लेक्सोलॉजी जिन एसोसिएशन द्वारा प्रतिवर्ष एक जून जिन रिफ्लेक्सोलॉजी दिवस के रूप में मनाया जाता है। देश की मुख्य संस्थाओं के नेतृत्व में जिन रिफ्लेक्सोलॉजी, स्वस्थ्य जीवन, शैली, एक्युप्रेशर आदि जीवन में परिवर्तन करने वाले महत्वपूर्ण घटकों को कम्प्युटराइज्ड पॉवर प्रजेंटेशन के माध्यम से समझाया जाएगा. साथ ही उनकी शंकाओं का समाधान भी किया जायेगा।

पाँच वर्ष पूर्व इस महाअभियान का प्रारंभ लोकमत समूह के इडिटर इन चीफ राजेन्द्र बाबुजी दर्डा के मार्गदर्शन से किया गया था इसे जन – जन तक पहुंचाने में मिडिया पार्टनर के रूप में लोकमत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

२१ दिनों के कार्यक्रमों को सफल बनाने में इंटरनेशनल रिफ्लेक्सोलॉजी जिन एसोसिएशन के साथ महावीर इंटरनेशनल, भारतीय जैन संघटना, अग्रवाल समाज तेलगंना, श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन संघ आदि के समर्थन से इसका आयोजन किया जा रहा है।
जिन रिफ्लेक्सोलॉजी के अनुसंधानकर्ता जि. रि. अनिल जैन सभी सेमीनारों में मुख्य वक्ता रूप में उपस्थित रहेंगे।

इन सभी कार्यों को व्यवस्थित रूप से मूर्त रूप प्रदान करने के लिए एक टीम का गठन भी किया गया है। जिसमें प्रमुख रूप से मार्गदर्शक – राजेन्द्र बाबुजी दर्डा, प्रो.पी.बी. लोहिया, अनंत बिरादर, जि.रि. शिल्पा जैन, जि.रि. सपना पाटनी, जि. रि. अनुप्रिता गांधी, जि.रि. सपना गांधी, जि.रि. मोनिका काठेड, जि.रि. आनंद चौपडा, डॉ. विवेक गुप्ता, दिल्ली आदि का समावेश किया गया है। संयोजक जि.रि. अनिल जैन ने बताया कि अपने शहरों में आयोजित निःशुल्क सेमीनारों में अधिक संख्या में आकर लाभ लेवें।

इस वर्ष २१ दिनों तक प्रतिदिन सांय ८ से ९ बजे जिन रिफ्लेक्सोलॉजी यूट्यूब व फेसबुक चैनल पर स्वस्थ से जुड़े अलग – अलग विषयों के विशेषज्ञों का वक्तव्य भी रहेगा। वक्तव्य के पश्चात ज्ञान बढ़ाओं प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया है। जिसमें ५ प्रश्न पुछे जायेंगे सही जवाब देने वाले प्रथम तिन प्रतियोगियों को पुरुस्कार से सम्मानित किया जायेगा। इस अभियान से जुड़ने के लिए निम्न लिंक का प्रयोग करें।

www.jinreflexology.in/j inday/

Leave a Comment