पुणे, प्रात: स्मरणीय दादागुरुदेव श्रीमद्विजय राजेन्द्रसूरीश्वरजी के छष्ठम पट्धर आ. श्री जयंतसेनसूरीश्वरजी के प्रथम दीक्षित शिष्यरत्न वर्तमान गच्छाधिपति आचार्य भगवंत श्रीमद्विजय नित्यसेनसूरीश्वरजी म सा. आ. ठा 8 का आज सोमवार दि. 26 मई 2025 को महाराष्ट्र की सांस्कृतिक व विद्यानगरी, पुण्यनगरी पुणे शहर में गच्छाधिपति पद पर आरुढ होने के बाद प्रथम बार भव्य सामैय्या पूर्वक मंगल प्रवेश संपन्न हुआ।
पुणे के सुभाष नगर में भूतपूर्व उपाध्यक्ष सियाणा निवासी श्रेष्ठीवर्य छगनराजजी सोलंकी के निवास स्थान पर नवकारसी का लाभ उपरांत मंगल प्रवेश प्रारंभ हुआ। गुरुदेव श्री राजेन्द्रसूरीश्वरजी तश्वीर के साथ रथ, बेंड के साथ बडी संख्या में गुरुभक्त, कलश के साथ परिषद महिला मंडल आदि का सुंदर सहभाग, गुरु मंदिर में हुई धर्मसभा में आचार्य श्री ने अपनी अमृतवाणी से सभी को तृप्त किया, मांगलिक प्रवचन हुआ।
पुणे त्रिस्तुतिक श्रीसंघ के अध्यक्ष श्री दीपचंदजी कटारिया, श्री भवरलालजी वेदमुथ्था, बच्चुभाई ओसवाल, किशोरजी खिवंसरा, संघवी विमलचंद वेदमुथ्था, मनोज कोठारी, जयंतिलाल सोलंकी आदि की विशेष उपस्थिति रही, आज एवं कल 27 मई तक पुणे में स्थिरता रहेगी, 28 मई को मुंबई की ओर प्रस्थान !
संघवी विमलचंद आनंदराजजी वेदमुथ्था भूति पुणे