संथारा साधक आत्मा को नमनकर्ता – श्रमण संघ मंत्री राष्ट्र संत कमल मुनि जी कमलेश !

चीत्तूर आंध्र प्रदेश, श्रमण संघ के द्वितीय आचार्य सम्राट ज्ञान महोदधि परम पूज्य असीम आस्था के केंद्र 1008 श्री आनंद ऋषि जी महाराज साहब की महान शिष्या साध्वी परंपरा की उज्जवल नक्षत्र संथारा साधिका सती डॉक्टर प्रियदर्शनी जी शेर की भांति संयम लिया संथारा भी उत्कृष्ट भावों से 68 दिन तक पूरे आत्मबल के साथ पालन करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया। धन्य है, वह महान आत्मा अनंत कर्मों की निर्जरा करके अपने लक्ष्य को प्राप्त किया और जैन शासन की गरिमा में चार चांद लगाए।

वीर प्रभु से यही मंगल कामना करते हैं, महान आत्मा जल्दी से जल्दी सिद्ध गति को प्राप्त करें। पुणे में विराजित सभी गुरु भगवंत और महासती जी ने जिन भावों से संथारा वाली आत्मा की सेवा की, साधना में योगदान दिया, उनका बहुत-बहुत अनुमोदन करते हैं। पुणे का महानगर संघ का प्रत्येक कार्यकर्ता समय-समय पर पधार कर संथारा वाले की सेवा की। उससे ज्यादा उस समय देश के कोने कोने से आने जाने वाली दर्शनार्थियों की अनुपम सेवा की, वह सब बधाई के पात्र हैं। अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली 18 राज्य के सभी कार्यकर्ता दिवस के रूप में आज मनाएंगे।

Leave a Comment