श्रमणसंघीय युवाचार्य महेंद्र ऋषि जी म. सा. के सानिध्य में पनवेल में उवसग्गहरं जाप भक्ति और ज्ञान का दिव्य संगम हुआ !

 

गुरुवार को युवाचार्यश्री का साधना सदन में भव्य जुलूस के साथ पदार्पण !

पनवेल, श्रमणसंघीय युवाचार्य महेंद्र ऋषि जी म . सा.,हितमित भाषी हितेंद्र ऋषिजी म. सा., तपस्वी धवल ऋषिजी म. सा. नवदिक्षित महक ऋषिजी म. सा. आदि ठाणा के सानिध्य मे बुधवार को पनवेल के मुणोथ इम्प्रेस ,आंबेडकर पुतला समीप ,आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत उवसग्गहरं स्तोत्र का जाप का भव्य आयोजन नितिन संजय बिपिन मुणोथ परिवार के द्वारा हुआ। जिसमे पनवेल आनन्द अनूभूति वर्षा वास समिति के सभी पदाधिकारियों ओर सदस्यों व क्षेत्रीय विधायक प्रशांत ठाकुर,डिप्टी कलेक्टर पवन चांडक ,उद्योगपति विलास कोठारी , श्रावक संघ तथा मेवाड़ उपसंघ पनवेल के सभी पदाधिकारियों ओर भाई – बहनों ने भक्ति और समर्पण से सराबोर होकर एकाग्रचित भाव के साथ उवसग्गहरं स्तोत्र का युवाचार्यश्री के साथ सामूहिक रुप से जाप किया।

इस अवसर युवाचार्य महेंद्र ऋषि जी ने श्रोताओं को संबोधित करते हुए कहा ज्ञानार्जन और भक्ति का समन्वय जीवन को परिपूर्णता की ओर ले जाता है। स्वाध्याय, चिंतन और भक्ति से व्यक्ति न केवल आत्मिक शांति पाता है, बल्कि समाज और परिवार के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनता है। उन्होंने ज्ञान और भक्ति के महत्व को रेखांकित करते हुए बताया ज्ञान और स्वाध्याय ही वह दीप हैं,जो अज्ञानता के तमस को मिटा सकते हैं।जो व्यक्ति नियमित अध्ययन और चिंतन को अपनाता है,वह कभी भी मूर्खता के अंधकार में नहीं भटक सकता। स्वाध्याय से न केवल मानसिक विकास होता है, बल्कि जीवन को नई दिशा और दृष्टि भी मिलती है। उन्होंने यह भी कहा जिस व्यक्ति का पढ़ना-लिखना छूट जाता है, वह मानो ज्ञान के अमृत से वंचित हो जाता है। हर व्यक्ति को चाहिए कि वह समय का एक हिस्सा स्वाध्याय का आरक्षित करके ज्ञानार्जन अर्जित करे।

उवसग्गहरं जप से पूर्व युवाचार्य प्रवर के मुणोथ इम्प्रेस आयोजित धर्मसभा मे क्षैत्रीय विधायक प्रशांत ठाकुर डिप्टी कलेक्टर ओर पनवेल आनन्द अनूभूति चातुर्मास समिति के पदाधिकारियों ओर सकल जैन समाज के साथ मुणोथ परिवार ने अभिनन्दन किया।

गुरुवार को प्रातः06:45 बजे आंबेडकर पुतला से युवाचार्यश्री शिष्यों के साथ भव्य जुलूस के साथ पनवेल के साधना सदन मे पधारेंगे। यहां पर चारदिवसीय विषेश धर्मसभा मे श्रद्धालुओं को उद्बोधन प्रदान करेंगे। ओर 30 जून को चातुर्मासिक मंगल प्रवेश कपड़ा स्थिति जैन स्थानक मे प्रवेश करेंगे।

प्रवक्ता सुनिल चपलोत

Leave a Comment