आगमज्ञाता, वाणी के जादुगर डॉ. समकित मुनीजी म.सा. आदि ठाणा ३ के २०२७ के चातुर्मास की स्वीकृति आकुर्डी- निगडी- प्राधिकरण जैन श्रावक संघ को प्रदान !

 

चेन्नई, आज आकुर्डी निगडी प्राधिकरण श्री संघ के वर्तमान- निवर्तमान विश्वस्त एवं श्री संघ के कुछ सदस्य वाणी के जादुगर , आगम ज्ञाता डॉ. समकित मुनीजी म.सा. सेवाभावी भवांत मुनीजी, मधुर गायक पु. जयंतमुनीजी म.सा. आदि ठाणा ३ के दर्शनार्थ एवं चातुर्मास विनंती हेतु पहुँचे! डॉ. समकित मुनीजी म.सा. ने आकुर्डी श्री संघ द्वारा नियमित रुप से लगातार २०२३ से की जानेवाली बिनंती की एवं अटुट श्रध्दा की सराहना की और २०२७ के चातुर्मास की आकुर्डी निगडी प्राधिकरण श्री संघ को स्विक्रुती प्रदान की!

                                                                            गुरुदेव का २०२६ का चातुर्मास बेंगलोर करनेका मानस है और २०२७ के आकुर्डी चातुर्मास पश्चात २०२८ को राजस्थान पहुँचनेके भाव है! गुरुचरणो में आज संघाध्यक्ष सुभाष जी ललवाणी के नेतृत्व में पुर्व संघाध्यक्ष संतोषजी कर्नावट,जवाहरलालजी मुथा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजयजी गांधी, कोषाध्यक्ष नेनसुख जी मांडोत, महामंत्री राजेंन्द्र जी छाजेड,सहमंत्री सचिन जी गांधी, विश्वस्त पोपटलालजी कर्नावट, राजेंन्द्र जी कटारिया,दिलीपजी फिरोदिया, श्रीकांतजी नहार पुर्व विश्वस्त सुर्यकांतजी मुथीयान, मोतीलालजी चोरडीया, मदनलालजी कांकरीया,प्रकाशजी मुनोत, सदस्य विक्रमजी छाजेड, डॉ. सुभाष जी मुनोत, जयकुमार ओस्तवाल, विजय नहार पहुँचे!

एमएम विश्वस्त मंडल के आवास निवास की व्यवस्था जैन कॉन्फ़्रेंस दिल्ली के पुर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंदमलजी छल्लाणी जी ने की!विश्वस्त मंडल का स्वागत श्री सुशीलजी एवं निलीमाजी शिंगवी चेन्नई रजत प्रतिमा देकर किया!

तद् पश्चात विश्वस्त मंडल राष्ट्रसंत,श्रमण संघीय मंत्री , गौशाला प्रेरक पु.कमलमुनीजी म.सा. “ कमलेश” के दर्शनार्थ एवं धर्मचर्चा करने पहुँचे! गुरुदेव के आवाहन पर सभी उपस्थित सदस्योने गौ-रक्षा के लिए प्रति दिन १० रुपये दान का नियम लिया!

Leave a Comment