उपाध्याय श्री प्रवीणऋषिजी म. सा. के परिवर्तन चातुर्मास समिति 2025 में मीडिया जगत की हस्तियों का हुआ सम्मान !

पुणे, श्री आदिनाथ स्थानकवासी जैन स्थानक भवन और उपाध्याय श्री प्रवीणऋषिजी परिवर्तन चातुर्मास समिति 2025 द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में मीडिया जगत से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियों को सम्मानित किया गया।

उपाध्याय प्रवर प.पू. श्री प्रवीणऋषिजी म.सा., दक्षिणज्योति प.पू. श्री आदर्शज्योतिजी म.सा., और जिनशासन गौरव प.पू. श्री सुनंदाजी म.सा. के पावन सान्निध्य में चल रहे इस पर्युषण पर्व के चौथे दिन यह विशेष आयोजन किया गया।

इस अवसर पर महाराष्ट्र जैन वार्ता के संकेत डुंगरवाल, दैनिक भास्कर के यशवंत सिन्हा, दैनिक पुढारी के अनिल धावोत्रे, सकाळ के प्रवीण डोके, पुण्य नगरी के गणेश वागमोडे, जैन संदेश के सुभाष लुंकड, जैन जागृति के संजय चोरडिया और सुनंदा चोरडिया, आज का आनंद के मिलन मेत्रे और जैन परम्परा की एड रुपल चोरडिया का सम्मान किया गया।

यह सम्मान परिवर्तन चातुर्मास समिति और आदिनाथ जैन श्रावक संघ की ओर से उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए दिया गया। इस समारोह में आदिनाथ संघ के अध्यक्ष अनिल नाहर, चातुर्मास समिति के अध्यक्ष सुनील नाहर, प्रमोद रांका और स्वागत समिति की अध्यक्षा राजश्री पारख सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Comment