पुणे के लिए गर्व की बात – विजयजी भंडारी के नेतृत्व में नवकार महामंत्र दिवस इतिहास के स्वर्णिम पन्नों पर अंकित!
पुणे, जीतो अपेक्स द्वारा आयोजित नवकार महामंत्र दिवस का भव्य और सफल आयोजन संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम की सफलता के बाद जीतो अपेक्स प्रेसिडेंट विजयजी भंडारी को उनके मित्रगण और परिवारजनों से ढेरों बधाइयां और शुभकामनाएं मिलीं। नवकार दिवस के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में स्वयं प्रधानमंत्री की उपस्थिति ने इसकी गरिमा को और बढ़ाया।