पिंपलगाव बसवंत, भक्ति का ऐसा प्रवाह जिसने हर दिल को सराबोर कर दिया और आस्था का ऐसा माहौल जिसने पिंपलगाव बसवंत की धरा को अलौकिक आध्यात्मिक इतिहास का गवाह बना दिया। नेमीनाथ नगर स्थित श्री माणकलाल केवलचंद पारख जैन स्थानक में दिनांक १३ अप्रैल २०२६, शनिवार को श्रावकों और साधकों की अभूतपूर्व उपस्थिति के बीच एक नया इतिहास रचा गया।
