पुणे, समाज सेवा और धार्मिक भक्ति का अद्भुत संगम, आरंभ ग्रुप के संस्थापक और अध्यक्ष, संघपति जैन समाज महाराष्ट्र भूषण श्रीमान संदिपजी सेठिया ने 1000 से अधिक यात्रियों को तीर्थ यात्रा कराई है। श्री संदीप सेठिया जैन समाज के उन चुनिंदा रत्नों में से हैं, जिन्होंने अपनी निःस्वार्थ सेवा से हजारों लोगों के जीवन में तीर्थ यात्रा का सुख भरा है।
निःशुल्क तीर्थ यात्रा : श्री संदिपजी सेठिया ने करीब पांच साल पहले ‘आरंभ यात्रा संघ’ की स्थापना की, जिसका मूल मंत्र है: मुफ्त यात्रा, सार्थक जीवन। इस संघ के तहत भारत के विभिन्न तीर्थ स्थलों की यात्राएं पूरी तरह से निःशुल्क कराई जाती हैं—यात्रियों से एक रुपया भी नहीं लिया जाता।