पुणे, जीतो पुणे चैप्टर के चेयरमैन इंद्रकुमार छाजेड़ और चीफ सेक्रेटरी दिनेश ओसवाल के नेतृत्व में जीतो लेडीज विंग द्वारा भक्तामर समृद्धि शक्तिपात का ऑनलाइन सेशन आयोजित किया गया। श्री आदिनाथ भक्तामर हीलिंग सेंटर के स्नेहलजी चोरड़िया, सुजाताजी शिंगवी और सीमाजी सेठिया ने इस विशेष सेशन का संचालन किया। ‘भक्तामर समृद्धि शक्तिपात’ का उद्देश्य दिव्य ऊर्जा के माध्यम से प्रतिभागियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना था, विशेषकर उन लोगों के लिए जो आर्थिक समस्या, व्यापार या करियर में अपेक्षित सफलता न मिलने जैसी चुनौतियों का सामना कर रहे थे।
क्या है समृद्धि शक्तिपात?
शक्तिपात का अर्थ ‘दिव्य ऊर्जा का संचार’ है, जो जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में सहायक होता है। वहीं, समृद्धि शक्तिपात एक आध्यात्मिक प्रक्रिया है जो विशेष रूप से वित्तीय प्रगति, स्थिरता और धन आकर्षण में मदद करती है। यह सत्र नकारात्मक सोच और आर्थिक बाधाओं को दूर करने के लिए डिज़ाइन किया गया था।
सेशन में वित्तीय समस्याओं के आध्यात्मिक समाधान, नकारात्मक ऊर्जा को हटाकर धन आकर्षण को सक्रिय करना, करियर और व्यवसाय के विकास के लिए विशेष तकनीक और वित्तीय सफलता के लिए शक्तिशाली मंत्र व अभ्यास सिखाए गए।
यह कार्यक्रम में जीतो अपेक्स प्रेसिडेंट विजय भंडारी, जीतो पुणे चैप्टर के चेयरमैन इंद्रकुमार छाजेड़, जितेंद्र लोढ़ा, जीतो डायरेक्टर अपेक्स प्रियंका परमार, JITO पुणे लेडीज़ विंग की चेयरपर्सन पूनम ओसवाल, चीफ सेक्रेटरी अचला भंडारी, लकीशा मरलेचा, रेशमा भंडारी, मनीषा तातेड, भावना ओस्तवाल, रश्मि शाह, नेहा कोठारी, मयूरी शिंगवी आदि ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।