गौ ज्ञान – विज्ञान से ग्लोबल बिज़नेस तक”: पुणे में “गौ टेक 2026” के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत को नई दिशा !

5 लाख से अधिक आगंतुक, 300 से अधिक स्टॉल और विदेशी निवेश संवाद से गौ उद्योग के भविष्य में बदलाव !

राजकोट में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में GCCI के संस्थापक, पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय कामधेनु आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. वल्लभभाई कथीरिया ने बताया कि गौ आधारित उद्योग, विज्ञान, टेक्नोलॉजी, अनुसंधान, नवाचार और उद्यमिता को वैश्विक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से ग्लोबल कन्फेडरेशन ऑफ काउ-बेस्ड इंडस्ट्रीज़ (GCCI) द्वारा महाराष्ट्र गौ सेवा आयोग और आर.आर. केबल के सहयोग से “गौ टेक 2026” नामक अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलन और प्रदर्शनी का आयोजन 20 से 23 मार्च 2026 के दौरान एग्रीकल्चर कॉलेज ग्राउंड, पुणे (महाराष्ट्र) में किया जा रहा है।

“गौ टेक 2026” में देश-विदेश के नीति-निर्माता, समाजसेवी, वैज्ञानिक, उद्योगपति, स्टार्ट-अप्स, निवेशक, किसान, गौशालाएं, विश्वविद्यालय, संत, महिलाएं और युवा बड़ी संख्या में भाग लेंगे। इस आयोजन में 300 से अधिक स्टॉल, 12 से अधिक गौ विषय आधारित सेमिनार, विशेष सम्मेलन, B2B बैठकें तथा विदेशी प्रतिनिधियों की भागीदारी के साथ 5 लाख से अधिक आगंतुकों की उपस्थिति की संभावना है।

डॉ. वल्लभभाई कथीरिया ने आगे बताया कि “गौ टेक 2026” में जैविक खाद और बायो-फर्टिलाइज़र, दूध और दूध से बने मूल्यवर्धित उत्पाद, गौमूत्र और गोबर आधारित उत्पाद, प्राकृतिक खेती, सीमेन लेबोरेटरी, सेक्स-सॉर्टेड सीमेन तथा एम्ब्रियो ट्रांसफर टेक्नोलॉजी, सोलर और बायो-एनर्जी, चारा और बीज उद्योग, चारागाह विकास, मशीनरी, सरकारी और निजी बैंक, सहकारी संस्थाएं, दुग्ध संघ और फेडरेशन, विभिन्न राज्यों के गौ सेवा आयोग, एनिमल फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स, इनोवेटिव स्टार्ट-अप्स, अनुसंधान और विकास आधारित गौ उत्पाद, भारतीय देशी गौ नस्लों का लाइव प्रदर्शन तथा नेचुरोपैथी, आयुर्वेद और पंचगव्य आधारित उपचार पद्धतियों से जुड़े सभी क्षेत्र इस प्रदर्शनी में भाग लेंगे।

“गौ टेक 2026” प्रदर्शनी के दौरान विभिन्न राज्यों के गौ सेवा आयोग की टीमें विशेष रूप से सहभागी बनेंगी। वे अपने-अपने राज्यों में गौसेवा, गौशाला विकास, गौचर संरक्षण, देशी गौवंश संवर्धन, गौ आधारित उद्योगों और ग्रामीण रोजगार के लिए लागू योजनाओं, नीतियों और सफल मॉडलों की जानकारी प्रस्तुत करेंगी।

“गौ टेक 2026” का भव्य उद्घाटन समारोह 20 मार्च 2026 को आयोजित होगा, जिसमें देश-विदेश के गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे, जबकि 23 मार्च 2026 को समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।

“गौ टेक 2026” परिसर में गौ परिक्रमा मार्ग और मॉडल गौशाला यूनिट की स्थापना की जाएगी। इसी परिसर में वैदिक परंपरा के अनुसार अग्निहोत्र और गौ यज्ञ का आयोजन भी प्रस्तावित है।

“गौ टेक 2026” के अंतर्गत आयोजित होने वाले सेमिनारों में गौ पर्यटन, गौ स्वास्थ्य, गौ आयुर्वेद, गौ कृषि, गौशाला संचालन, गौ उत्पाद प्रोसेसिंग, पंचगव्य उत्पाद, गौ ऊर्जा और बायो-फ्यूल, गौ ग्राम मॉडल, कामधेनु नगर, गौ छात्रालय और गौ उद्यमिता प्रशिक्षण जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

“गौ टेक 2026” को महाराष्ट्र गौ सेवा आयोग का विशेष समर्थन प्राप्त है तथा भारत सरकार के MSME मंत्रालय द्वारा इस प्रदर्शनी को भागीदारी के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है।

इस कार्यक्रम के दौरान गौ उद्यमिता और गौसेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 20 से अधिक विभिन्न श्रेणियों में “गौ टेक अवॉर्ड्स” प्रदान किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त गोबर और गोमूत्र आधारित व्यावसायिक तथा दैनिक उपयोग के उत्पाद बनाने का लाइव प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

“गौ टेक 2026” को मार्गदर्शन देने के लिए परम पूज्य संत श्री चेतनानंद महाराज, काडसिद्धेश्वरजी, परमात्मानंद सरस्वतीजी, माताजी निती अंबा, मंत्री श्री नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, एस.पी. सिंह बघेल, महाराष्ट्र और गुजरात के राज्यपाल श्री आचार्य देवव्रतजी, मंत्री श्री मुरली मोहोळ, चंद्रकांत दादा पाटिल, पंकजा मुंडे, मंगलप्रभात लोढ़ा, पद्मश्री से सम्मानित वैज्ञानिक विजय भाटकरजी, गुजरात सरकार के पूर्व मंत्री भूपेंद्रसिंह चूड़ासमा तथा IFFCO के चेयरमैन दिलीपभाई संघाणी सहित सांसद, विधायक और अनेक उद्योगपति उपस्थित रहेंगे।

GCCI की ओर से सभी गौप्रेमियों, गौ आधारित स्टार्ट-अप्स, महिला उद्यमियों, जैविक किसानों, गौशालाओं, शोधकर्ताओं और तकनीकी नवप्रवर्तकों को “गौ टेक 2026” में स्टॉल बुक कर अपने उत्पाद, सेवाएं और विचार राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया गया है।

स्टॉल बुकिंग के लिए इच्छुक प्रतिभागी मो. 93419 28011, 79874 41471, 83201 77647 या Email: info@gautechexpo.in पर संपर्क कर सकते हैं।

“गौ टेक 2026” को उच्च स्तरीय, सुव्यवस्थित और यादगार बनाने के उद्देश्य से इवेंट मैनेजमेंट एजेंसी के रूप में Toredo Fairs India Pvt. Ltd. का चयन किया गया है।

Leave a Comment