PART – 2
पुणे में आस्था और एकता का अद्भुत संगम !
जीतो पुणे फाउंडेशन ने पुणे में नवकार महामंत्र दिवस पर एक अविस्मरणीय दृश्य प्रस्तुत किया, जहाँ हजारों की संख्या में लोगों ने एकत्रित होकर इस पवित्र मंत्र के प्रति अपनी गहरी आस्था और श्रद्धा का प्रदर्शन किया। जीतो पुणे फाउंडेशन द्वारा आयोजित यह भव्य कार्यक्रम न केवल एक धार्मिक आयोजन था, बल्कि पुणे शहर की एकता, समर्पण और आध्यात्मिक ऊर्जा का जीवंत प्रतीक बन गया। इस ऐतिहासिक सफलता पर जीतो के प्रमुख पदाधिकारियों और उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी भावनाएं व्यक्त कीं, जो इस आयोजन की महत्ता और इसकी सफलता की कहानी बयां करती हैं।