पुणे की एनर्जी मैक्स इंडिया को मिला दोहरा सम्मान, भक्ति पूजा सोसाइटी का किया शत-प्रतिशत सौर ऊर्जाकरण !

पुणे, रूफटॉप सोलर ईपीसी कंपनी एनर्जी मैक्स इंडिया को महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (MSEDCL) और सौर ऊर्जा पत्रिका ‘सौर एनर्जी’ द्वारा सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार कंपनी द्वारा पुणे स्थित भक्ति पूजा सोसाइटी का सफलतापूर्वक शत-प्रतिशत सौर ऊर्जाकरण करने के उपलक्ष्य में प्रदान किया गया।

होटल ब्लू डायमंड, खराड़ी में आयोजित एक समारोह में, कंपनी के संस्थापक, जीतो सदस्य संदीप सकलेचा और उनकी धर्मपत्नी रश्मि सकलेचा ने एमएसईबी की पीएम सूर्य घर योजना के पुणे के अधिकारी श्री सुनील पटनी और ‘सौर एनर्जी’ पत्रिका के एक अधिकारी के हाथों यह सम्मान प्राप्त किया।

एनर्जी मैक्स इंडिया पुणे की शीर्ष 3 रूफटॉप सोलर ईपीसी कंपनियों में से एक है। उन्होंने मार्केट यार्ड स्थित भक्ति पूजा सोसाइटी के 6 व्यक्तिगत फ्लैट्स और एक कॉमन मीटर, इस प्रकार कुल सात एमएसईबी मीटरों को 30 किलोवाट के सोलर प्लांट से जोड़कर पूरी तरह से सौर ऊर्जा में परिवर्तित कर दिया है। उल्लेखनीय है कि यह कार्य कंपनी ने रिकॉर्ड समय, मात्र 2 महीने में पूरा किया।
इस परियोजना के तहत, सभी फ्लैट धारकों को ₹ 78,000 की सब्सिडी प्राप्त हुई, जबकि कॉमन मीटर के लिए ₹18,000 प्रति किलोवाट की दर से ₹1,08,000 की सब्सिडी उनके खातों में जमा की गई।

यदि आप सरकारी सब्सिडी और सोलर ऊर्जा के लाभ के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो संदीप सकलेचा से उनके मोबाइल नंबर 7304755525 या 7304855515 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Comment