मरीजों की मुस्कान ही जिनका असली पुरस्कार है – मिलिए पुणे के डॉ. योगेश भुरट से..!

10,000+ सफल शस्त्रक्रियाएं – पुणे के चिकित्सा जगत में एक विश्वसनीय नाम..!

जब एक सपना दिल से देखा जाए, मेहनत से पाला जाए और सेवाभाव से जिया जाए — तो वह सिर्फ एक व्यक्ति की सफलता नहीं बनती, बल्कि समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बन जाती है। ऐसी ही एक अद्भुत और दिल को छू लेने वाली यात्रा है डॉ. योगेश रमेशचंद्र भुरट की — एक ऐसे चिकित्सक की, जिन्होंने अपने पिता के सपने को अपना सपना बनाया, हर चुनौती को अवसर में बदला, और आज हजारों लोगों के जीवन की डोर थामे हुए हैं।

लोणावला की मिट्टी से उगा एक सुनहरा सपना

डॉ. योगेश भुरट का जन्म महाराष्ट्र के खूबसूरत पर्वतीय शहर लोणावला में हुआ। बचपन से ही उनमें पढ़ाई के प्रति गहरी लगन और समाज के लिए कुछ कर गुज़रने की भावना थी। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गुरु नानक हाई स्कूल से दसवीं कक्षा उत्तीर्ण कर पूरी की। आगे की राह पर चलते हुए उन्होंने एस. पी. कॉलेज, पुणे से बारहवीं की परीक्षा पास की।

बारहवीं के बाद उन्होंने इंजीनियरिंग में प्रवेश लिया, किंतु आपके पिताजी की हार्दिक इच्छा थी कि उनका बेटा डॉक्टर बनकर समाज सेवा करे। पिता की इस सच्ची भावना ने उनका जीवन-पथ बदल दिया। योगेश ने बिना एक पल की देरी किए इंजीनियरिंग छोड़ी और चिकित्सा की राह को अपनाया — और यहीं से शुरू हुई उनकी जीवन की सबसे महत्वपूर्ण यात्रा।

शिक्षा और समर्पण –

चिकित्सा क्षेत्र में कदम रखते ही उन्होंने प्रवरानगर मेडिकल कॉलेज से MBBS की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने ससून हॉस्पिटल, पुणे में इंटर्नशिप की, जहां उन्हें मरीजों की सेवा का अमूल्य अनुभव मिला — वह अनुभव जो किताबों से नहीं, बल्कि जीवन की वास्तविकता से सीखा जाता है।

आपने अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन लोकमान्य हॉस्पिटल, पुणे से DNB – Surgery में पूरी की। यहीं नहीं रुककर आपने FIAGES और FMAS जैसी अत्यंत प्रतिष्ठित फेलोशिप भी अर्जित कीं। आज वे एक दक्ष Laparoscopic Surgeon और Gastroenterologist के रूप में अपनी पहचान रखते हैं।

हुनर हाथों में और दिल में जज्बा, इंसानियत रखते हैं,
वो डॉक्टर ही हैं जो मरीजों में अपनी जान रखते हैं..!

10,000 से अधिक सफल शस्त्रक्रियाएं —

डॉ. भुरट पेट और पाचन तंत्र से संबंधित बीमारियों के सिद्धहस्त विशेषज्ञ हैं। वे Gastroscopy और Colonoscopy जैसी आधुनिक एंडोस्कोपिक जांच के माध्यम से पेट व आंतों की बीमारियों का सटीक निदान करते हैं। हर्निया, कैंसर, गॉल स्टोन, पाइल्स, फिशर, अपेंडिक्स, थायरॉइड और शरीर की विभिन्न गांठों पर उन्होंने 10,000 से अधिक सफल ऑपरेशन किए हैं। उनके अनुभवी हाथों से नया जीवन पाने वाले मरीज आज सामान्य जीवन जी रहे हैं — और यही उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि है।

अपने अनुभव को व्यापक बनाने के लिए उन्होंने राव हॉस्पिटल, इनामदार हॉस्पिटल, अपोलो हॉस्पिटल, रूबी हॉल क्लिनिक और नवले हॉस्पिटल जैसे पुणे के शीर्ष चिकित्सा संस्थानों में सेवाएं दीं।

अपने सपने का साकार रूप – नमो मल्टीस्पेशालिटी हॉस्पिटल

कोविड महामारी के उस कठिन दौर में, जब पूरी दुनिया थमी हुई थी, डॉ. भुरट के मन में एक नई संकल्पशक्ति जागी। आपने महसूस किया कि समाज को उच्च-गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ होनी चाहिए। इसी संकल्प के साथ आपने कोंढवा, पुणे में नमो मल्टीस्पेशालिटी हॉस्पिटल की स्थापना की।

आज यह 35 बेड का आधुनिक अस्पताल सफलतापूर्वक चल रहा है और अनेक मरीजों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवा प्रदान कर रहा है।

जीवनसंगिनी डॉ. शीतल भुरट का साथ –

किसी भी सफल इंसान की यात्रा में एक ऐसा साथी अवश्य होता है जो उसकी छाया की तरह साथ चले। इस पवित्र सेवाकार्य में आपकी जीवनसाथी डॉ. शीतल भुरट हर कदम पर आपके साथ हैं।

एक प्रेरणादायक परिवार

आपके पिताजी श्री रमेशचंद्र भुरट और माताजी श्रीमती शोभा भुरट ने बचपन से ही आपको मेहनत, ईमानदारी और सेवा का मार्ग सिखाया हैं। वहीं आपके ससुरजी श्री रमेशचंद्र बाफना (पाचोरा) और सासुजी श्रीमती सरला बाफना का स्नेह और मार्गदर्शन भी आपको निरंतर प्रेरणा देता है।

आपके दो भाई हैं —
🔧 भावेश भुरट — एक सफल इंजीनियर
🏛️ विकेश भुरट — एक प्रतिभाशाली आर्किटेक्ट

डॉक्टर, इंजीनियर और आर्किटेक्ट — तीनों भाई अपने-अपने क्षेत्र में एक अनुकरणीय मिसाल कायम कर रहे हैं। आपकी प्यारी बेटियां जिया एवं आर्ना आपके आंगन को महका रही हैं।

समाज सेवा – इंसानियत की राह

डॉ. योगेश भुरट केवल एक कुशल सर्जन नहीं, बल्कि एक समर्पित समाजसेवी भी हैं। वे लायंस इंटरनेशनल क्लब गणेशखिंड और Medijain संस्था से जुड़कर सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

उनके द्वारा किए गए समाज सेवा कार्यों की झलकियां :
🩸 ब्लड डोनेशन कैंप का नियमित आयोजन
🏥 गरीबों के लिए निःशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जांच शिविर
🔬 खून की जांच एवं अन्य नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
🙏 साधु-संतों एवं गुरुजनों को नमो हॉस्पिटल द्वारा पूर्णतः नि:शुल्क उपचार

सम्मान और पुरस्कार
आपकी सेवाभावना और समाज के प्रति अटूट समर्पण को देखते हुए आपको अनेक संस्था ने सम्मानित किया है –

🌟 गौतम लब्धि फाउंडेशन !
🌟 जैन स्थानक, पुणे !
🌟 लायंस इंटरनेशनल क्लब गणेशखिंड !
🌟 महावीर प्रतिष्ठान, पुणे !
🌟 अन्य कई सामाजिक संस्थाओं द्वारा विशेष सम्मान!

क्या होंगा सुनहरा ख्वाब –

डॉ. योगेश भुरट का सपना है कि नमो मल्टीस्पेशालिटी हॉस्पिटल की कई शाखाएं खुलें, जिससे अधिक से अधिक लोगों को सुलभ और उच्च-गुणवत्ता की चिकित्सा सेवा मिल सके। साथ ही वे एक बड़ा और अत्याधुनिक अस्पताल बनाकर समाज के गरीब और जरूरतमंद वर्गों की सेवा करने का संकल्प रखते हैं।

वे अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिवार, शुभचिंतक और सबसे बढ़कर अपने मरीजों के अटूट विश्वास को देते हैं। उनका दृढ़ विश्वास है कि ‘मरीजों की सेवा ही डॉक्टर का सबसे बड़ा धर्म है।’

डॉ. योगेश रमेशचंद्र भुरट के उज्वल भविष्य के लिए जैन परम्परा परिवार की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं!

 

 

Leave a Comment