पुणे, मानवता की सेवा में समर्पित जीवन को जब समाज सम्मान देता है, तो वह क्षण केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे समाज की गरिमा का प्रतीक बन जाता है।रविवार, 27 सितंबर 2026 को साधना सदन, शिवशंकर सभागृह, महर्षि नगर, पुणे में सूर्यदत्ता एजुकेशन फाउंडेशन की ओर से आयोजित भव्य समारोह में श्री मनोजजी छाजेड़ को “सूर्यदत्ता बंसीरत्न मानव सेवा पुरस्कार” से सम्मानित किया गया। जीतो पुणे चैप्टर के वर्ष 2026-2028 के कार्यकाल हेतु आप अध्यक्ष पद पर भी निर्वाचित हुए है।
