अमरावती में LMK कंपनी का भव्य ऑरेंज प्रोसेसिंग प्लांट, पुणे के लक्ष्मीकांत खाबिया के कार्य को नितिनजी गडकरी ने सराहा !

अमरावती विदर्भ के संतरे को मिलेगी नई पहचान, LMK फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी का अत्याधुनिक प्लांट जल्द होगा शुरू !

अमरावती में LMK फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी द्वारा स्थापित किया गया अत्याधुनिक ऑरेंज प्रोसेसिंग प्लांट विदर्भ के संतरा उत्पादक किसानों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आया है। कंपनी के चेयरमैन श्री लक्ष्मिकांत खाबिया और JITO पुणे के सचिव, LMK फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के सभी निदेशकों और सीईओ श्री विशाल लांगोटे ने आज केंद्रीय मंत्री माननीय श्री नितिनजी गडकरी से मुलाकात कर कंपनी के भविष्य के रोडमैप पर विस्तार से चर्चा की।

इस महत्वपूर्ण बैठक में संतरे और अन्य फलों में वैल्यू एडिशन, कृषि में मिट्टी परीक्षण (Soil Testing) और आधुनिक तकनीकों का लाभ उठाते हुए नए कृषि-आधारित उद्यमों की संभावनाओं जैसे प्रमुख विषयों पर गहन विचार-विमर्श हुआ।

LMK कंपनी अमरावती में संतरे के लिए विशेष रूप से काम कर रही है। कंपनी ने एक विशाल प्रोसेसिंग प्लांट खड़ा कर लिया है, जिसका उद्घाटन अगले दो महीनों में होने जा रहा है। इस प्लांट में संतरे के ग्रेडेशन और सेपरेशन के लिए आधुनिक इकाई स्थापित की गई है। इसके साथ ही, 200 मीट्रिक की कोल्ड स्टोरेज की श्रृंखला और क्रेट प्लास्टिक मैन्युफैक्चरिंग कंपनी स्थापन करनेवाले हैं, जिसके बारे में उन्होंने नितिनजी गडकरी के साथ चर्चा की!

माननीय श्री गडकरी ने LMK कंपनी की इन पहलों की सराहना की और भविष्य के प्रयासों के लिए अपना पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। यह प्लांट विदर्भ के संतरा उत्पादकों को उनके उपज का बेहतर मूल्य दिलाने और क्षेत्र में कृषि-आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। LMK कंपनी का यह कदम किसानों की आय बढ़ाने और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं!

Leave a Comment