जीतो बिजनेस नेटवर्क में बिजनेस बॉन्डिंग के साथ हुआ 96 करोड़ करोड़ 53 लाख के व्यवसाय का आदान प्रदान !

जेबीएन की क्रिसमस मीटिंग में क्लूज के जरिए खुले सांता के राज।

पुणे, जीतो पुणे चैप्टर के चेयरमैन इंद्रकुमार छाजेड़, चीफ सेक्रेटरी दिनेश ओसवाल के नेतृत्व में पुणे के शेरेटन ग्रैंड में 17 दिसंबर 2025 को आयोजित जेबीएन मीटिंग में बिजनेस नेटवर्किंग को एक नए और खुशनुमा अंदाज में पेश करते हुए ‘क्रिसमस थीम बिजनेस मीटिंग’ धूमधाम से संपन्न हुई। इस मीटिंग में व्यापारिक चर्चाओं के साथ-साथ रिश्तों की गर्माहट और सांता के उपहारों का अनूठा संगम देखने को मिला। जेबीएन मीटिंग का सबसे रोमांचक हिस्सा ‘सीक्रेट सांता’ रहा। मेंबर्स ने एक-दूसरे को उपहार तो दिए, लेकिन उन पर अपना नाम लिखने के बजाय अपने बिजनेस से जुड़े दिलचस्प क्लूज लिखे थे। गिफ्ट्स पर लिखे क्लूज ने माहौल को मजेदार बना दिया। इस एक्टिविटी के जरिए मेंबर्स ने न केवल हंसी-मजाक किया, बल्कि एक-दूसरे के बिजनेस पोर्टफोलियो को भी गहराई से समझा।

Leave a Comment