ऑल इंडिया जैन कटारिया फाउंडेशन – पुणे एवं पीसीएमसी महिला शाखा द्वारा ‘तीर्थंकर वाटिका’ वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन !

पुणे, ऑल इंडिया जैन कटारिया फाउंडेशन की राष्ट्रीय महिला अध्यक्षा सौ.आशाजी कटारिया इनके मार्गदर्शन मे पुणे और पीसीएमसी महिला शाखा द्वारा दिनांक 8 जुलाई 2025 को पुणे के समीप पाचणे स्थित श्री नाकोड़ा जैन मंदिर के प्रांगण में ‘तीर्थंकर वाटिका’ वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान पार्श्वनाथजी एवं श्री नाकोड़ाजी की मंगल आरती से हुई। इसके पश्चात राष्ट्रीय महामंत्री (महिला शाखा) प्रो. श्रीमती सुरेखाजी कटारिया ने कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रस्तुत की और ‘तीर्थंकर वाटिका’ की संकल्पना तथा पर्यावरण संरक्षण में वृक्षारोपण के महत्व को समझाया।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्या श्रीमती प्रविताजी कटारिया ने सभी उपस्थित अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया। विशेष रूप से इस कार्यक्रम हेतु मुंबई से पधारे फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ललितजी संघवी ने ‘तीर्थंकर वाटिका’ उपक्रम की सराहना की और कटारिया फाउंडेशन के लिए भावी सामाजिक प्रकल्पों हेतु सुझाव आमंत्रित किए तथा उपयुक्त योजनाओं को आर्थिक सहायता देने का आश्वासन भी दिया।

इस अवसर पर जैन धर्म के 24 तीर्थंकरों द्वारा तप के लिए चयनित पवित्र वृक्षों का श्रद्धाभाव से रोपण फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा किया गया।

पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत श्रीमती वर्षाजी कुदाल ने इस पहल की सराहना की और पर्यावरण जागरूकता पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन कीर्तनकार डॉ. श्रीमती श्वेताजी राठौड़ कटारिया ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती लीनाजी कटारिया ने किया। ‘तीर्थंकर वाटिका’ की देखरेख की जिम्मेदारी श्री प्रदीपजी कटारिया ने अपने ऊपर ली।

इस आयोजन में पुणे अध्यक्ष श्री निलेशजी कटारिया, प्रो. श्री प्रकाशजी कटारिया, श्री जमनदासजी कटारिया, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री नितेशजी कटारिया, श्रीमती पुष्पाजी कटारिया, श्री प्रमोदजी कटारिया, एडवोकेट श्रीमती अनिताजी कटारिया, श्रीमती राखीजी कटारिया, श्रीमती अल्पनाजी कटारिया, श्रीमती संगीताजी कटारिया सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण और जैन धर्म के सिद्धांतों का एक सुंदर संगम सिद्ध हुआ।

Leave a Comment