मावल, पुणे वडगांव मावल स्थित श्री महावीर आनंद भवन नामक जैन समाज के पवित्र धार्मिक स्थल पर विकास योजना (डीपी) में सप्ताहिक बाजार के लिए आरक्षण का प्रावधान किया गया है, जिससे जैन समाज में गहरी नाराजगी है। जैन स्थानकवासी श्रावक संघ, वडगांव मावल ने इस आरक्षण को तत्काल हटाने की मांग की है और इस संबंध में नगर पंचायत के प्रशासक तथा मुख्याधिकारी डॉ. प्रवीण निकम को एक ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन में बताया गया है कि पिछली विकास योजना में इस स्थान पर कोई आरक्षण नहीं था। हालांकि, नई तैयार की गई योजना में सीटीएस क्रमांक ६ के इस धार्मिक स्थल पर साप्ताहिक बाजार के लिए आरक्षण दर्शाया गया है। श्री महावीर आनंद भवन जैन साधु-संतों के निवास, प्रवास, चातुर्मास और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र है, जहाँ हर साल बड़े पैमाने पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है।
इस गंभीर मुद्दे का समाधान निकालने के लिए प्रतिनिधिमंडल ने नगर पंचायत प्रशासन को रेलवे के पास तालाब क्षेत्र में खाली जगह को वैकल्पिक स्थान के रूप में विचार करने का सुझाव दिया है। उन्होंने धार्मिक स्थल पर यह आरक्षण न रखने का अनुरोध किया है। यदि यह मांग स्वीकार नहीं की जाती है, तो जैन समाज ने प्रतीकात्मक उपवास, शांतिपूर्ण विरोध और आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
डॉ.प्रवीण निकम इन्होने वरिष्ठ अधिकारीयों से बात कर इस मामले को सुलझाने का आश्वासन दिया है।
इस समय संघ के अध्यक्ष सुभाषचंद्र मुथा, राजेश बाफना, अशोकलाल गुजराणी, झुंबरलाल कर्नावट, सनी सुराणा, आनंद बाफना, अनिल बाफना, सुरेंद्र बाफना, दिलीप मुथा, भूषण मुथा, अमोल बाफना, अमित मुथा और रोहन मुथा आदी उपस्थित थे ।
एड रुपल चोरड़िया,
सम्पादिका, जैन परम्परा मैगजीन, पुणे