देशभक्ति के रंग में रंगा व्यापार : महावीर जैन विद्यालय में जेबीएन पुणे चैप्टर की खास मीटिंग !

1 करोड़ 99 लाख के व्यवसाय का हुआ आदान प्रदान !

पुणे, जीतो पुणे चैप्टर के चेयरमैन इंद्रकुमार छाजेड़, चीफ सेक्रेटरी दिनेश ओसवाल के नेतृत्व में जीतो पुणे चैप्टर ने इस बार अपनी जेबीएन मीटिंग के लिए एक अनोखा और यादगार स्थान चुना। आज की मीटिंग श्री महावीर जैन विद्यालय में रखी गई थी। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में आयोजित आज के इस मीटिंग में कई JBN मेंबर्स ने अपने छात्रावास के दिनों को याद किया

इस खास आयोजन का मुख्य आकर्षण ध्वजारोहण समारोह रहा। सभी मेंबर्स ने भारत के तिरंगे को सम्मान देकर एकजुटता की भावना को फिर से महसूस करने के लिए एक साथ आए। सुबह 7:30 बजे से ही सदस्यों का आगमन शुरू हो गया था, जिन्होंने परिसर में घूमकर पुरानी यादें ताज़ा कीं। 7:40 बजे झंडा फहराने का कार्यक्रम हुआ, राष्ट्रगान भी हुआ, जिसके बाद ठीक 8:00 बजे मीटिंग की शुरुआत हुई। इस अनूठी पहल ने व्यवसाय और राष्ट्रभक्ति का एक सुंदर संगम प्रस्तुत किया, जो सभी के लिए प्रेरणादायक रहा।

Leave a Comment