एक साधारण चायवाले की असाधारण दास्तान !
नागदा (मध्य प्रदेश), कहते हैं कि सेवा करने के लिए जेब का भारी होना ज़रूरी नहीं, बस दिल का बड़ा होना काफी है। इस कथन को साकार कर दिखाया है नागदा के जीवन जैन ने, जो अपने घर से चाय बनाकर जरूरतमंदों को निःशुल्क पिलाने वाले सेवाभावी व्यक्ति हैं। जहां दुनिया मुनाफे और व्यापार की दौड़ में लगी है, वहीं जीवन जैन ने अपने घर को ही मानव सेवा का केंद्र बना दिया है।