450 से अधिक बच्चों के साथ, साधना सदन संघ, महावीर प्रतिष्ठान ने “ग्रो” वर्कशॉप से भविष्य को किया रोशन!
पुणे, जिनशासन प्रभाविका श्री चैतन्यश्रीजी म.सा. आदि ठाणा 4 के पावन सानिध्य में श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, साधना सदन संघ, महावीर प्रतिष्ठान, पुणे में बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु ‘GROW: सही दिशा में बढ़ो’ नामक का सफल आयोजन किया गया। यह वर्कशॉप 9 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया है, जिसमें 5 रविवार को 5 महत्वपूर्ण जीवन कैसे जिए, धार्मिक ज्ञान प्रैक्टिकल वे से कैसे अपनाए? आदि कई महत्वपूर्ण बातें नई टेक्नोलॉजी के साथ बच्चों को हंसते खेलते सिखाई गई।
कार्यशाला का पहला सेशन अत्यंत सफल रहा, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अनूठी पहल का उद्देश्य बच्चों को फिटनेस, सेल्फी, लॉग इन लॉग आउट, ब्रेन पावर और द विनर इफेक्ट्स जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर शिक्षित करना है, जो उनके भविष्य को सही दिशा देने में सहायक सिद्ध होंगे।