पुणे, जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइज़ेशन (जीतो) के महाराष्ट्र विभाग (ROM जोन) में पुणे के नेतृत्व को एक बार फिर बड़ा सम्मान मिला है। जीतो पुणे चैप्टर के पूर्व चीफ सेक्रेटरी दिनेश ओसवाल को रेस्ट ऑफ महाराष्ट्र जोन के उपाध्यक्ष पद की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति आपके समर्पण, सेवा-भाव और जीतो संगठन के प्रति अटूट निष्ठा की सच्ची पहचान है।
