विश्व कल्याण हेतु नवकार महामंत्र दिवस घोषित करने की मांग !

पुणे, आज जैन समाज द्वारा एक ऐतिहासिक पहल करते हुए विश्व कल्याण हेतु “नवकार महामंत्र दिवस” घोषित करने की मांग की गई। इस अवसर पर भारत सहित विश्व के लगभग 108 देशों में नवकार महामंत्र का सामूहिक जाप एवं स्मरण किया गया।

नवकार महामंत्र जैन धर्म का मूल मंत्र है, किंतु यह किसी एक जाति, धर्म या विशेष व्यक्ति के लिए नहीं बनाया गया है। यह महामंत्र समस्त विश्व के कल्याण, शांति और आत्मिक उन्नति के लिए समर्पित है। इसके नियमित स्मरण से मन को अद्भुत शांति प्राप्त होती है, जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा मानसिक और शारीरिक समस्याओं में भी राहत मिलती है। यह महामंत्र व्यक्ति के जीवन को संतुलित, शांत और सफल बनाने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होता है।

पुणे में आयोजित इस भव्य समारोह में जैन समाज के हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरे श्रद्धा एवं उल्लास के साथ नवकार महामंत्र का जाप किया। इस कार्यक्रम में जैन सोशल ग्रुप “उड़ान” पुणे के सदस्यों सहित समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति, छोटे-बड़े उद्योगपति एवं विभिन्न क्षेत्रों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि भारत के गृहमंत्री अमित जी शाह भी दिल्ली से प्रोग्राम में लाइव में थे ,उपस्थित प्रमुख सदस्यों में दशरथ जैन (कवाड़), अशोक कोठारी, चंपालाल जैन, राकेश खिवेशरा, विनोद जी ओसवाल, सुरेश जी जैन, उषा जी जैन एवं रंजनाजी विशेष रूप से शामिल रहे।
सभी उपस्थित जनों ने एक स्वर में नवकार महामंत्र दिवस को वैश्विक स्तर पर मान्यता देने की आवश्यकता पर बल दिया।

Leave a Comment