महावीर जन्म कल्याणक के उपलक्ष्य में पुणे में ‘भव्य रक्तदान एवं निःशुल्क महिला स्वास्थ्य शिविर’ का आयोजन !

​पुणे, श्रमण भगवान महावीर स्वामी के 2625 वें जन्मकल्याणक के पावन अवसर पर पुणे के सॅलीसबरी पार्क स्थित महावीर प्रतिष्ठान में एक विशाल जनहितकारी शिविर का आयोजन किया जा रहा है। ‘गौतमलब्धी फाउंडेशन’ और ‘वर्धमान युवक मंडल’ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ‘जीओ और जीने दो’ के संदेश को चरितार्थ करना है।

रक्तदान की निर्मल धारा, महावीर का संदेश प्यारा

आयोजकों के अनुसार, इस अवसर पर एक भव्य रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। रक्तदान के माध्यम से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने और दूसरों को जीवनदान देने का आह्वान युवाओं और नागरिकों से किया गया है।

​महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य एवं कैंसर स्क्रीनिंग

इस शिविर की एक प्रमुख विशेषता 35 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए आयोजित ‘निःशुल्क महिला स्वास्थ्य एवं कैंसर स्क्रीनिंग कैंप’ है। शिविर में निम्नलिखित जांचें पूरी तरह निःशुल्क की जाएंगी :

​सामान्य जांच :  हीमोग्लोबिन टेस्ट, रैंडम शुगर टेस्ट (BSL), BMI चेक (मोटापा मूल्यांकन) और डेंटल चेक-अप।
​कैंसर स्क्रीनिंग :  ब्रेस्ट कैंसर जांच, सर्वायकल कैंसर (बच्चेदानी के मुख की जांच) और ओरल कैविटी (मुख कैंसर) की विशेष जांच।

​कार्यक्रम का विवरण :

​तारीख : मंगलवार, 31 मार्च 2026
​समय : सुबह 7:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक
​स्थान : महावीर प्रतिष्ठान, सॅलीसबरी पार्क, पुणे

​आयोजक एवं संपर्क :
गौतमलब्धी फाउंडेशन (महावीर प्रतिष्ठान) के अध्यक्ष महावीर चोरड़िया एवं वर्धमान युवक मंडल की टीम ने सभी धर्मप्रेमियों से इस शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।

​अधिक जानकारी या पंजीकरण के लिए आप इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं :
📞 9372450390 / 9325321267

 

Leave a Comment