जैनम युवा मंच पुणे द्वारा आयोजित पाँचवीं श्री सम्मेद शिखरजी पंचतीर्थ यात्रा श्रद्धा एवं भक्ति के साथ सफलतापूर्वक संपन्न

पुणे: जैन समाज की सक्रिय युवा संस्था जैनम युवा मंच पुणे द्वारा आयोजित श्री सम्मेद शिखरजी पंचतीर्थ यात्रा दिनांक 23 जनवरी से 2 फरवरी तक अत्यंत श्रद्धा, अनुशासन और भक्ति भाव के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुई। यह यात्रा ट्रेवल पार्टनर – IKIGAI JYMP हॉलीडेज LLP के सहयोग से आयोजित की गई, जिसमें भारत के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 134 श्रद्धालु यात्रियों ने भाग लिया।

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने श्री सम्मेद शिखरजी, पालगंज, ऋजुवालिका, क्षत्रियकुंड, लछवाड़, गुनियाजी, नवादा, वीरायतन (राजगीर), कुण्डलपुर, नालंदा और पावापुरी जैसे प्रमुख जैन तीर्थ स्थलों का दर्शन किया। साथ ही यात्रियों ने अयोध्या, वाराणसी और प्रयागराज जैसे ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों का भी भ्रमण किया।

यात्रा में सुरक्षा, आवास और सात्विक भोजन की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की गई। विशेष रूप से रेलवे यात्रा के दौरान भोजन की व्यवस्था श्री नन्दलालजी गुंदेचा और श्री गौरवजी बोरा ने सफलतापूर्वक की, जबकि संघ की ओर से सभी यात्रियों के लिए भोजन की व्यवस्था श्री हनुमानसिंह राजपुरोहित (माँ माजीसा केटर्स पुणे) ने संभाली, जिसकी यात्रियों ने प्रशंसा की।

यात्रा के सफल आयोजन में जैनम युवा मंच पुणे के पदाधिकारी भी सक्रिय रूप से शामिल रहे। यात्रा का संचालन श्री विवेक गोलेचा और कोषाध्यक्ष श्री महावीर छाजेड के कुशल नेतृत्व में हुआ। मंच के अन्य पदाधिकारियों – अध्यक्ष श्री राहुल लोढ़ा, कार्याध्यक्ष श्री देवेंद्र बोरा, उपाध्यक्ष श्री संदीप बोरा, सचिव श्री सागर राका, श्री पंकज चुत्तर, श्री अक्षय भंसाली, श्री चिराग जैन (हिरण) और श्री रोशन कोटेचा – का योगदान भी सराहनीय रहा। यात्रा में श्री राजेन्द्रजी कोठारी का मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ।

विशेष अवसर के रूप में, चिरंजीव आरव गौरवजी दुगड़ के जन्मदिन पर श्री प्रमोदजी मणिकचन्दजी दुगड़ परिवार की ओर से 7 साधर्मिक यात्रियों को यात्रा में शामिल किया गया। वहीं जैनम युवा मंच पुणे की ओर से 5 साधर्मिक यात्रियों की यात्रा की व्यवस्था की गई।

यह यात्रा पाँचवीं श्री सम्मेद शिखरजी यात्रा थी। संघ द्वारा अब तक आयोजित प्रमुख यात्राएँ इस प्रकार हैं :
पाबल यात्रा: 900+ लोग
पालीताना यात्रा: 225+ लोग
गिरनार यात्रा: 260+ लोग
श्री सम्मेद शिखरजी पंचतीर्थ यात्रा: 495+ लोग
वैष्णोव देवी यात्रा: 86+ लोग
अमरनाथ यात्रा: 31+ लोग
जम्मू-कश्मीर यात्रा: 76+ लोग
लद्दाख यात्रा: 12+ लोग

साथ ही संघ ने दिसंबर 2024 से जनवरी 2026 तक लगभग 1 लाख से अधिक लोगों को हर माह अमावस्या के दिन अन्नदान किया, और दिसंबर 2025 में जैनम गौ सेवा संस्था के गौशाला का शुभारंभ भी संपन्न हुआ।

यात्रा का समापन समारोह वीरायतन, राजगीर में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सभी यात्रियों का सम्मान किया गया और यात्रा की स्मृतियाँ साझा की गईं। यात्रा के दौरान सामूहिक प्रार्थना, सत्संग, भक्ति-भाव और आपसी समरसता का वातावरण बना रहा, जिससे सभी यात्रियों को आत्मिक शांति और संतोष की अनुभूति हुई। यात्रियों ने जैनम युवा मंच पुणे एवं IKIGAI JYMP हॉलीडेज LLP द्वारा की गई व्यवस्थाओं की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

अंत में, जैनम युवा मंच पुणे के पदाधिकारियों ने सभी यात्रियों, ट्रेवल पार्टनर, संघ और सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इस प्रकार की धार्मिक और सामाजिक यात्राओं के आयोजन का संकल्प अध्यक्ष श्री राहुल लोढा ने व्यक्त किया।

Leave a Comment