पुणे: सूर्यदत्त एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा संचालित सूर्यदत्त कॉलेज ऑफ हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट एंड ट्रैवल टूरिज़्म (SCHMTT) की ओर से आगामी नववर्ष के स्वागत हेतु एक विशेष केक मेकिंग एवं मिक्सिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया है। संस्थान में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पारंपरिक केक मिक्सिंग समारोह उत्साहपूर्वक एवं सतत विकास का संदेश देते हुए संपन्न हुआ है। इसी परंपरा के विस्तार के रूप में अब विद्यार्थियों के साथ-साथ आम नागरिकों के लिए भी इस कौशल विकास कार्यशाला का आयोजन किया गया है।