पुणे, आचार्य सम्राट श्री आनंद ऋषिजी म.सा. की जयंती के अवसर पर जय आनंद ग्रुप पुणे और गौतमनिधि फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में श्री वर्धमान सांस्कृतिक केंद्र, कोंढवा में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 391 रक्तदाता ने रक्तदान किया।

शिविर का उद्घाटन राज्यमंत्री माधुरीताई मिसाल ने किया। इस दौरान राजकुमार लोढा, महावीर लोढा, नितिन ओस्तवाल, गणेश कटारिया, आनंद कोठारी, दिलीप धोका, अशोक लोढा, अनिल लुंकड, गौतम नाबरिया, संतोष भुरट, राजेंद्र सुराणा, रमन कोठारी, शांतिलाल देसर्डा, शाम कर्नावट, प्रकाश गांधी, संतोष कर्नावट, प्रवीण चोरबेले , प्रवीण तालेडा, विजय पारख, किशोर छाजेड, शांतिलाल नवलखा जैसे कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
रक्त संग्रह का कार्य आचार्य आनंद ऋषिजी ब्लड बैंक, पुणे शाखा, अहिल्यानगर शाखा और पी.एस. ब्लड बैंक द्वारा किया गया। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया।
आनंद कोठारी