रोटरी क्लब पुणे फॉर ईस्ट – डॉ. प्रियाल शाह बने नए अध्यक्ष !

 

पुणे, रोटरी क्लब ऑफ पुणे फॉर ईस्ट ने होटल शांताई में आयोजित एक भव्य समारोह में अपने 31वें अध्यक्ष के रूप में डॉ. प्रियाल शाह को 13 जुलाई को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर नूतन खंडेलवाल ने सचिव और 2025-26 के लिए बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स (BOD) ने भी शपथ ग्रहण की।

समारोह का शुभारंभ पूर्व महापौर प्रशांत जगताप, रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट (DGE) नितिन धमाले, रोटरी डिस्ट्रिक्ट एडिशनल गवर्नर (AG) जिमरा इजरायल, अध्यक्ष डॉ. प्रियाल शाह और प्रथम महिला डॉ. पायल शाह तथा सचिव नूतन द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

नव-निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. प्रियाल शाह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए आगामी प्रोजेक्ट्स और कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने ‘सक्षम- ‘ई-लर्निंग’, गौ-दान, वर्षा जल संचयन और विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम पर प्रकाश डाला। इनमें 10,000 लोगों की डेंटल जांच और ओरल कैंसर स्क्रीनिंग, ‘गुड टच बैड टच’, सर्वाइकल और ब्रेस्ट कैंसर, वित्तीय साक्षरता, सीपीआर प्रशिक्षण, और मुफ्त मोतियाबिंद सर्जरी जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम शामिल हैं।

क्लब ने पहले ही एक नेत्रहीन संगठन को 1 लाख रुपये का दान दिया है और स्टेपिंग स्टोन स्कूल में दंत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया है।

Leave a Comment