लोनावला में JBN पुणे चैप्टर का शानदार समागम – प्लैटिनम ग्रुप बने प्रायोजक !

पुरानी LT टीम के कार्यकाल में हुआ ₹ 177 करोड़ के व्यवसाय का आदान प्रदान, नई टीम का हुआ गठन!

पुणे, जीतो पुणे चैप्टर के चेयरमैन इंद्रकुमार छाजेड़, चीफ सेक्रेटरी दिनेश ओसवाल के नेतृत्व में जेबीएन पुणे रेफरल ग्रुप ने लोनावला के सुरम्य रिदम रिज़ॉर्ट में ‘जेबीएन सोशल्स गेटअवे’ का खूबसूरत आयोजन संपन्न किया। प्लैटिनम ग्रुप के दिलदार व्यक्तित्व करण जैन द्वारा प्रायोजित इस दो दिवसीय कार्यक्रम में 80 से अधिक सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसका मुख्य उद्देश्य नेटवर्किंग, मनोरंजन और व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक विकास को बढ़ावा देना था।

5 जुलाई को सुबह 11:30 बजे सदस्यों का रिदम रिज़ॉर्ट में भव्य आगमन हुआ, जहाँ ग्रैंड ओक बैंक्वेट में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। नमन जैन द्वारा आयोजित एक मनोरंजक क्विज शो ‘प्रश्न का जश्न’ के साथ हुई, जिसने सभी मेंबर्स को अपनी बुद्धि का प्रदर्शन करने का अवसर दिया

 

Leave a Comment