पुणे, श्री जैन युवक संघटना एवं सारसबाग मॉर्निंग ग्रुप ने आज संत ज्ञानेश्वर महाराज और संत तुhकाराम महाराज पालखी में शामिल हुए लगभग 4000 वारकरियों को जीवनोपयोगी वस्तुओं का वितरण किया। इस पहल के तहत श्रद्धालुओं को साड़ी, छाता, नेपकिन और ब्लाउज पीस जैसी आवश्यक वस्तुएं भेंट की गईं।

यह वितरण समारोह लगभग छह घंटे तक चला, जिसमें वारकरियों का पूरे सम्मान के साथ बहुमान किया गया। इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में निम्नलिखित सदस्यों ने अथक परिश्रम किया – भद्रेश बाफना, सतीश शाह, बच्चू परमार, संपत जैन, सुरेश सुराणा, दिनेश कोठारी, जया नागौरी, भेरू राठौड़, किरण जैन, अनिल गेलडा, वसंत शांड, विनोद ओसवाल, अशोक जैन, अशोक मेहता, विजयराज रांका, कला जैन, गुणवती सुराणा, लाजवंती परमार, सुरेश सोलंकी, रणजीत जोधावत और विजय कावेड़िया।
इस नेक कार्य से पालखी में आए हजारों श्रद्धालुओं को काफी सहायता मिली, जिससे उनकी यात्रा और अधिक सुगम हो सकी।