22 जून रविवार को होगा पनवेल मे युवाचार्य महेंद्र ऋषि जी आदि ठाणा 4 का नगर प्रवेश एवं 30 जून को चातुर्मास मंगल प्रवेश !

पनवेल, श्रमणसंघीय युवाचार्य महेंद्र ऋषि जी म.सा. आदि ठाणा 4 का रविवार को पनवेल मे नगर प्रवेश ओर 30 जून को चातुर्मास मंगलप्रवेश।श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ पनवेल के अध्यक्ष राजेश बांठिया ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रमण संघीय युवाचार्य प्रवर महेंद्र ऋषिजी म.सा., हितमित भाषी हितेंद्र ऋषिजी म.सा., तपस्वी धवल ऋषिजी म.सा., नवदीक्षित महक ऋषिजी म.सा.आदि ठाणा रविवार 22 जून को प्रातः 8:30 बजे मुनोत बंगलो, मुनोत लँडमार्क गार्डन हॉटेल के समीप, ओल्ड मुंबई पुणे हायवे पनवेल मे भव्य शोभा यात्रा के साथ श्रध्दालुओं की अगवानी में नगर प्रवेश एवं 30 जून को चातुर्मास मंगल प्रवेश रहेंगा।

कामोठे के शिव मंदिर मे शनिवार को आयोजित धर्मसभा मे श्रध्दालुओं को संबोधित करतें हुयें युवाचार्य महेंद्र ऋषि जी महाराज ने कहा कि मानव जीवन हमें आत्म सुधार और श्रेष्ठ कर्मों के लिए मिला है। इसका सदुपयोग करके ही मनुष्य सुख प्राप्त कर सकता है। युवाचार्यश्री ने यह भी कहा कि मनुष्य जीवन सर्वोत्तम भव है, लेकिन सुख और दुख हमारे कर्मों पर निर्भर हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो व्यक्ति अपने कर्मों का भुगतान किए बिना सुख की कामना करता है, उसे निराशा ही हाथ लगती है। दुख, हमारे द्वारा किए गए अशुभ कर्मों का परिणाम है। भगवान को दोष देने के बजाय व्यक्ति जीनवाणी श्रवण करके आत्म विश्लेषण करेगा तो मनुष्य मानव भव श्रेष्ठ बनाकर आत्मा को मोक्ष गति दिला सकता है।

हितेंद्र ऋषिजी म.सा. ने फरमाया मनुष्य सुख चाह मे इधर भागता जबकि सच्चा सुख उसके भीतर मे छूपा है। धर्मसभा से पूर्व युवाचार्यश्री ओर संतो के पदापर्ण पर सकल जैन समाज एवं तेरापंथ जैन समाज के साथ खारघर, पनवेल, कामोठे के भाई बहनो ने जयकारों के साथ अगवानी करते युवाचार्यश्री का अभिनन्दन किया।

प्रवक्ता सुनिल चपलोत

Leave a Comment