दिनेशजी मुनोत की श्री वर्धमान स्थानकवासी स्वाध्याय संघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष स्थान पर नियुक्ति !

 

अहिल्यानगर, पुणे के कोथरुड़ निवासी श्री दिनेशजी मुनोत को श्री वर्धमान स्थानकवासी स्वाध्याय संघ का अखिल भारतीय अध्यक्ष चुना गया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा आज अहिल्यानगर में धार्मिक परीक्षा बोर्ड में की गई।

यह प्रतिष्ठित घोषणा महाराष्ट्र प्रवर्तक परम पूज्य कुंदन ऋषिजी म. सा. और उपाध्याय प्रवर आदर्श ऋषिजी मे. सा. के मुखारविंद से हुई।

दिनेशजी मुनोत स्वाध्याय संघ में पिछले 13 वर्षों से स्वाध्याय सेवा दे रहे हैं। वह विशेष रूप से पर्युषण पर्व के साथ-साथ चातुर्मास के दो महीनों में अपनी निस्वार्थ सेवाएं देते हैं। अध्यक्ष पद पर चयन से पहले, दिनेशजी मुनोत पिछले पांच वर्षों से श्री वर्धमान स्थानकवासी स्वाध्याय संघ की कार्यकारिणी के सदस्य भी थे।

इस अवसर पर, उपाध्याय प्रवर आदर्श ऋषिजी म. सा. ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहां, स्वाध्याय संघ में अधिक से अधिक युवाओं ने जुड़कर धर्म की प्रभावना करनी चाहिए। इस नियुक्ति पर जैन परम्परा परिवार की ओर से आपको हार्दिक शुभकामनाएं।

Leave a Comment