चिंचवड-हाल ही में आठ समवयस्क चार्टर्ड अकाउंटंटो ने मिलकर कॉर्पोरेट जगत को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष कर प्रणाली, सेवाकर, रेरा (RERA) आदि से संबंधित सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से “स्कायलार्क” नामक एक भव्य कार्यालय का उद्घाटन किया। इस कार्यालय का शुभ उद्घाटन चार्टर्ड अकाउंटेंट को शिक्षा देनेवाले प्रसिद्ध संस्थान के संचालक डॉ. शिवाजी झावरे सर के कर कमलों द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीए डॉ. अशोक पगारिया ने की।
स्कायलार्क के भागीदार सीए महावीर कोठारी, सारिका चोरडिया, वैभव मोदी, विनोद संचेती, यश कुवाड, हर्षल लोढ़ा, अजिंक्य जांगड़ा और नीतीश वैद्य हैं।
इस अवसर पर सीए सारिका का डॉ. झावरे सर और प्रा. अशोक पगारिया की उपस्थिति में आकुर्डी निगडी प्राधिकरण जैन श्रावक संघ के अध्यक्ष सुभाषजी ललवाणी के शुभहस्ते शॉल, माल्यार्पण और भगवान महावीर की प्रतिमा देकर सम्मान किया गया।
इस मौके पर आकुर्डी निगडी प्राधिकरण श्री संघ के विश्वस्त,गुरु आनंद प्रार्थना मंडल के सदस्य, उद्योग और विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्ति और चार्टर्ड अकाउंटेंटों के परिवार जन उपस्थित थे।