भगवान महावीर जन्मकल्याणक आकुर्डी- निगडी में धूमधाम से संपन्न !

आकुर्डी-निगडी पुणे, आकुर्डी-निगडी-प्राधिकरण जैन श्रावक संघ के प्रांगण में भगवान महावीर स्वामी जी का २६२४वां जन्मकल्याणक विविध कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास से संपन्न हुआ। जन्म महोत्सव बड़े ही धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया, जिसमें सैकड़ों धर्मप्रेमि सम्मिलित हुए। महोत्सव के मुख्य आकर्षणों में भगवान महावीर की प्रतिमा का भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इसके पश्चात, 50 बच्चों द्वारा भगवान महावीर के 27 भव की गाथा का सुंदर प्रस्तुतिकरण किया गया, जिसने सभी को भावविभोर कर दिया।

Leave a Comment